हल्द्वानी- पूरी रात हवालात में कटी, चौपाटी में भिड़ने वाली दोनों महिला व्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट 

नैनीताल रोड स्थित चौपाटी में सार्वजनिक रूप से भिड़ने वालीं दोनों व्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट की पूरी रात हवालात में बीती। दोनों तकरीबन 23 घंटे तक हवालात में रहीं। बृहस्पतिवार शाम उन्हें शांतिभंग मामले में चालान करने के बाद जमानत दी गई। काठगोदाम के एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम चौपाटी बाजार में व्लाॅगर सुनीता भट्ट और ज्योति अधिकारी भिड़ गईं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अभद्र टिप्पणी के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और नौबत मारपीट तक आ गई। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद महिला पुलिस को धक्का भी दिया। ऐसे में उन्हें शांतिभंग की आशंका में पकड़ा गया। उन्हें पूरी रात महिला सिपाहियों की देखरेख में हवालात में रखा गया था। जमानत होने पर दोनों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया।

 

बीच सड़क पर अराजकता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं है। सोशल मीडिया पर आपस में वे क्या कर रही हैं इससे कोई मतलब नहीं है लेकिन अगर शांति व्यवस्था से खिलवाड़ हुआ तो प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई भी करेंगे। इस मामले में जांच की जा रही है जो लोग वहां इन दोनों के साथ आए थे उनसे भी पूछताछ की जाएगी। – डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…