Uttarakhand Weather: मार्च दूसरे हफ्ते में गर्मी बनाने लगी रिकॉर्ड, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी

Spread the love

मार्च की शुरुआत से ही गर्मी उत्तराखंड में अपने तेवर दिखा रही है। भले ही बीते कुछ दिनों में मैदानी इलाकों में बादल छाने और पहाड़ों में कोहरे से बारिश का अनुमान लगाया गया लेकिन ऐसा हुआ नहीं और गर्मी ने दूसरे सप्ताह में ही नए रिकॉर्ड बना दिए।

 

बृहस्पतिवार को दून के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री इजाफे के साथ 34.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 16.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्वतीय क्षेत्र मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से आठ डिग्री अधिक के साथ 25.1 डिग्री रहा और न्यूनतम सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13 मार्च को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते अधिकतम के साथ न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 17 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। उधर केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश भर के तापमान में बढ़ोतरी हुई।

 

बदरीनाथ की चोटियों पर हुई बर्फबारी
बदरीनाथ धाम की पहाड़ियों पर बृहस्पतिवार को जमकर बर्फबारी हुई। दो दिन पहले भी धाम में बर्फबारी हुई थी। बृहस्पतिवार को जिले में सुबह से मौसम बदला हुआ था। हालांकि निचले इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन बदरीनाथ की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। बर्फबारी होने से धाम का मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि धाम में ठंड भी काफी बढ़ गई है।

और पढ़े  चमोली- ज्योर्तिमठ मलारी हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, रास्ता बंद

Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love