देहरादून- नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, होटल और रेस्टोरेंट संचालन पर संकट

Spread the love

व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से होटल-रेस्टोरेंट संचालन पर संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालक भी इंडक्शन के भरोसे हैं। कई संचालकों ने इंडक्शन चूल्हे मंगा लिए हैं, जबकि कुछ ने इसकी तैयारी कर रखी है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर देहरादून में रसोई गैस आपूर्ति पर गहराने लगा है। यही कारण है कि फिलहाल प्रशासन ने व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। इससे घरेलू गैस की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे राहत के लिए होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने इंडक्शन के इस्तेमाल की तैयारी की है।

व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। जितना स्टॉक है वो भी कम होता जा रहा है। अगर स्थिति यही रही तो समस्या होगी। ऐसे में अब इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल करना पड़ेगा। – संजय गुप्ता, अध्यक्ष, दून होटल ऑनर एसोसिएशन

व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से फिलहाल होटल में स्थिति सामान्य है लेकिन ज्यादा दिन तक स्टॉक नहीं चल पाएगा। ऐसे में परेशानियों का सामना करना होगा। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति जल्द शुरू होनी चाहिए। -विजय टंडन, महासचिव


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार जमीन घोटाला: तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका स्पेशल विजिलेंस जज ने की खारिज
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love