साजिश नाकाम: हरियाणा में तीन युवक विस्फोटक के साथ गिरफ्तार, STF ने बीच रास्ते दबोचा

रियाणा में अंबाला एसटीएफ की टीम ने बराड़ा के पास तीन युवकों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब दो किलोग्राम विस्फोटक बरामद हुआ है। पकड़े गए युवकों के तार कहां जुड़े हैं और वह इस विस्फोटक को लेकर कहां जा रहे थे, इसे लेकर जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

 

आरोपियों में अंबाला के कंबासी गांव का एक युवक सहित अमजेर व मेरठ के रूप में हुई 
पकड़ी गई विस्फोटक सामग्री का वजन करीब 2 किलोग्राम (1 किलो 975 ग्राम) बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर बुलाया गया और विस्फोटक को निष्क्रिय करवाया गया। पकड़े गए युवकों में अंबाला, अजमेर और एक मेरठ का रहने वाला है। आरोपियों के पास से बाइक भी बरामद की है।

 

खुफिया जानकारी पर आरोपियों को दबोचा 
अंबाला एसटीएफ के डीएसपी अमन ने बताया कि प्रभारी प्रतीक कुमार को खुफिया जानकारी मिली थी कि तीन युवक कोई संदिग्ध विस्फोटक लेकर बराड़ा की तरफ से अंबाला की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की व तीनों युवकों को बाइक पर आते हुए बीच रास्ते में ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी थी।

और पढ़े  14 से 25 सितंबर तक शुभ योग में गणेशोत्सव: जानिए चतुर्थी तिथि, मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…