Wedding: एक-दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, मसूरी में लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें…

Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शनिवार को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत कर ली। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी बेहद खास और निजी समारोह में संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि मसूरी के एक लग्जरी रिजॉर्ट में आयोजित इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ खास मेहमान शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

शादी समारोह में लगा सितारों का जमावड़ा
कुलदीप और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, स्पिनर युजवेंद्र चहल और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटरों ने समारोह में शिरकत की। शादी के दौरान मेहमानों ने जमकर मस्ती की और संगीत कार्यक्रम में डांस-म्यूजिक का भी खूब रंग जमा। परिवार और दोस्तों के साथ क्रिकेट सितारों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा माहौल जश्न और खुशी से भर गया।

 

 

रिसेप्शन लखनऊ में होगा
शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के एक होटल में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है। कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनान से मुलाकात कर उन्हें भी शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था।

Kuldeep Yadav Vanshika Chaddha wedding photos in Mussoorie
पिछले साल हुई थी सगाई
कुलदीप और वंशिका की सगाई 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी। इस निजी समारोह में दोनों परिवारों के अलावा कुलदीप के करीबी दोस्त मौजूद थे। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज भी शामिल हुई थीं।

Kuldeep Yadav Vanshika Chaddha wedding photos in Mussoorie
कौन हैं वंशिका?
वंशिका चड्ढा कानपुर के श्यामनगर लालबंगला इलाके की रहने वाली हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका ने सेंट मैरी स्कूल से 2017 में 12वीं पास की थी, जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं। समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।

Spread the love
और पढ़े  कर्णप्रयाग- बोल्डर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, मसूरी-दून रूट प्रभावित, कर्णप्रयाग-नेनीसैंण में भूस्खलन
  • Related Posts

    उत्तराखंड हाईकोर्ट-हल्द्वानी में ओके होटल के अवैध हिस्से को 4 सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने ओके होटल हल्द्वानी की सुधार याचिका का निस्तारण करते हुए आदेश दिया है कि होटल के अवैध निर्माण या अतिक्रमण की पैमाइश सड़क के केंद्र…


    Spread the love

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love