महिला से दुष्कर्म- दूसरे समुदाय के युवक ने महिला से घर में घुसकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रेली के सीबीगंज में एक महिला के घर में घुसे दूसरे समुदाय के युवक को घर में जाने से रोकने की कोशिश की। इससे बौखलाए आरोपी ने महिला की बहन के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दो समुदाय का बीच का मामला होने पर गांव में हालत तनावपूर्ण बन गए हैं।

इलाके के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उसका व उसकी बहन का घर पास में है। दोनों घरों के बीच में दीवार है, जिसमें एक गेट बना हुआ है। पीड़िता ने थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि उसकी बहन के पति की सात माह पहले मौत हो चुकी है। उसकी बहन के घर आनंद नाम का युवक आए दिन आता था। उसकी बहन की गैरमौजूदगी में भी वह पूरे दिन अकेले में घर में रहता था।

आरोप है कि 18 दिसंबर को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आनंद उसके घर में घुस आया और उसे बुरी नियत से पकड़कर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार में उससे 39 हजार रुपये वसूल लिए। 

घर में नमाज पढ़ता मिला तो बोला- तुम भी धर्म परिवर्तन कर लो
महिला के मुताबिक एक दिन शाम को आनंद उर्फ इकरार उसकी बहन के घर में अकेला ही था। वह घर में नमाज पढ़ने लगा। उन्होंने विरोध किया तो उसने कहा कि वह सभी धर्मों को मानता है, उसका असली नाम नाम इकरार है। वह भी अपना धर्म परिवर्तन कर ले। जब उसने यह बात अपनी बहन को बताई तो वह उस पर आग बबूला हो गई। कहने लगी कि वह आनंद उर्फ इकरार से शादी करना चाहती है, इसलिए ऐसा आरोप लगा रही है।

और पढ़े  दिल्ली एम्स में विराम लेगी 13 साल पहले शुरू हरीश की पीड़ा, डॉक्टरों की टीम पूरी करेगी ये प्रक्रिया

महिला की बहन ने अपने पड़ोसियों को पूरी बात बताई। 12 मार्च को आनंद दोबारा घर आया तो पड़ोसियों ने उसे नमाज पढ़ते वक्त पकड़ लिया। इसके बाद गांव में दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बन गई। महिला की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आनंद उर्फ इकरार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    राकेश टिकैत-PM की इस्राइल से दोस्ती गैस संकट की वजह, ईरान हमारा पुराना दोस्त

    Spread the love

    Spread the loveगांव सरूरपुर खुर्द में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की किसान गोष्ठी में संगठन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताई।…


    Spread the love

    इच्छामृत्यु: जड़ी-बूटियों संग पहुंचे बाबा, हरीश को ठीक करने का दावा किया, 6 घंटे तक गेट पर इंतजार

    Spread the love

    Spread the love राजस्थान के भीलवाड़ा से स्वामी अखंडानंद शुक्रवार को हरीश राणा से मिलने राज एंपायर सोसायटी पहुंचे। उन्होंने जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक दवाओं से उनकी बीमारी ठीक करने का…


    Spread the love