सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम, अमेरिका ने ईरानी नेतृत्व को घोषित किया वांछित

Spread the love

मेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और उनसे जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने पर बड़ा इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस के तहत इन लोगों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले को अधिकतम एक करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। यह कदम ईरान की सैन्य और सुरक्षा संरचना से जुड़े नेटवर्क पर दबाव बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

 

अमेरिकी विदेश विभाग की डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस ने एक बैनर जारी कर उन लोगों की सूची सार्वजनिक की है जिनके बारे में जानकारी मांगी जा रही है। इस सूची में मोजतबा खामेनेई के अलावा उनके पिता के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी और ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का नाम भी शामिल है। अमेरिका का कहना है कि ये लोग ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी से जुड़े अहम फैसलों और गतिविधियों में भूमिका निभाते हैं।

किन-किन अधिकारियों के बारे में जानकारी मांगी गई है?
अमेरिका की ओर से जारी सूची में कई और वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें ईरान के सर्वोच्च नेता के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार याह्या रहीम सफावी, ईरान के गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब का नाम भी बताया गया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इन सभी लोगों का संबंध उन नेटवर्क से है जो आईआरजीसी की गतिविधियों से जुड़े माने जाते हैं।

और पढ़े  नेपाल सीमा से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, बिना दस्तावेज समुद्री रास्ते से भारत क्यों आया?

सूची में किन पदों का भी जिक्र किया गया है?
जारी बैनर में चार अहम पदों का भी उल्लेख किया गया है, हालांकि इन पदों पर बैठे लोगों के नाम नहीं बताए गए हैं। इनमें सुप्रीम डिफेंस काउंसिल के सचिव, सर्वोच्च नेता के सैन्य कार्यालय के प्रमुख, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ और ईरान के सर्वोच्च नेता के एक वरिष्ठ सलाहकार का पद शामिल है। अमेरिका का मानना है कि ये पद भी आईआरजीसी की गतिविधियों से सीधे जुड़े हुए हैं।

अमेरिका ने इन लोगों पर क्या आरोप लगाए हैं?
अमेरिका का आरोप है कि सूची में शामिल ये लोग आईआरजीसी के अलग-अलग हिस्सों को निर्देश देने और संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं। अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि आईआरजीसी दुनिया के कई हिस्सों में अभियानों की योजना बनाने, उन्हें संगठित करने और उन्हें अंजाम देने में शामिल रहा है। इसी कारण इन अधिकारियों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी देने वालों से संपर्क कैसे किया जा सकता है?
रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के अनुसार जिन लोगों के पास इन अधिकारियों या आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडरों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी है, वे सुरक्षित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और टोर नेटवर्क आधारित संचार प्रणाली का इस्तेमाल करने की सुविधा दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार यदि दी गई जानकारी उपयोगी साबित होती है तो सूचना देने वाले को अधिकतम एक करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भारी भीड़ के कारण एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveपुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के कारण एक श्रद्धालु की मौत ओडिशा के पुरी में प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के…


    Spread the love

    पुरी में रथ यात्रा का शुभारंभ,राष्ट्रपति और PM ने दी शुभकामनाएं, पुरी में हो रही बारिश

    Spread the love

    Spread the love   पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथ यात्रा गुरुवार से शुरू हो रही है। तीनों भव्य रथ पूरी तरह तैयार हैं…


    Spread the love