पश्चिम एशिया तनाव: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 2 भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति

Spread the love

रान ने भारत के दो तरल प्राकृतिक गैस (एलपीजी) वाले टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह मार्ग दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों से एक है और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कई जहाज इस संकरे जलमार्ग से नहीं गुजर पा रहे हैं।

 

ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने क्या कहा?
भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि शत्रुता के बावजूद ईरान ने इस रणनीतिक जलडमरूमध्य को बंद नहीं किया है। उन्होंने कहा, जलडमरूमध्य खुला है, लेकिन मौजूदा हालात और परिस्थितियों के कारण जहाज आसानी से नहीं गुजर पा रहे हैं। ईरान कभी इसे बंद नहीं करना चाहता था। कुछ जहाज अभी भी गुजर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय नेताओं से अमेरिका पर दबाव डालने का भी अनुरोध किया, ताकि यह संघर्ष समाप्त हो और युद्ध के कारण ऊर्जा कीमतों में आ रही तेजी को रोका जा सके।

उन्होंने कहा, जिसने यह युद्ध शुरू किया, वही इसे रोक सकता है। दुनियाभर के लोग इस युद्ध के कारण पीड़ित हैं। दुनिया के नेताओं को एकजुट होकर अमेरिकी राष्ट्रपति पर दबाव डालना चाहिए, ताकि इस अन्यायपूर्ण युद्ध को तुरंत रोका जा सके।

होर्मुज जलमडमरूमध्य बंद होने से वैश्विक बाजार में अस्थिरता
पश्चिम एशिया में वर्तमान संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ और इसमें अमेरिका व इस्राइल एक तरफ और ईरान दूसरी तरफ हैं। ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इस्राइल के हमलों में मौत के बाद यह संघर्ष और तेज हो गया। इसके जवाब में ईरान ने कई खाड़ी देशों और अमेरिकी और इस्राइल से जुड़े लक्ष्यों पर हवाई हमले किए, जिससे समुद्री यातायात प्रभावित हुआ और वैश्विक ऊर्जा बाजार अस्थिर हो गया। यह संघर्ष अब 13वें दिन में प्रवेश कर चुका है।

और पढ़े  राजस्थान- डूंगरपुर में बड़ा हादसा: नहाने गए छह बच्चों में से चार तालाब में डूबे, मौत, मामा के घर आए थे सभी

Spread the love
  • Related Posts

    गेटमैन की लापरवाही- ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो बच्चों समेत तीन की मौत,कई बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। बहरामपुर इलाके में रेलवे फाटक खुला होने के कारण…


    Spread the love

    PM Modi- थोड़ी देर में जींद पहुंचेंगे PM मोदी, भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को करेंगे रवाना

    Spread the love

    Spread the loveदेश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना को हरी झंडी दिखाएंगे।    …


    Spread the love