Cylinder Booking- घर बैठे कैसे करें गैस सिलिंडर की बुकिंग? ये 4 तरीके हैं बेहद काम के

Spread the love

रान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी तनाव और युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों ने घर-घर चिंता पैदा कर दी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के चलते गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं।

आमतौर पर सिलिंडर की बुकिंग फोन कॉल से हो जाती है, लेकिन हाल के दिनों में कई लोगों को कॉल में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि घर में खाना पकाने में भी मुश्किलें बढ़ रही हैं। हालांकि, सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी।

अगर आप भी कॉलिंग के माध्यम से गैस बुक नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान न हों। अब इंडेन, एचपी और भारत गैस के ग्राहक अब कॉलिंग के अलावा कई अन्य तरीकों से भी गैस बुक कर सकते हैं। यहां हम आपको उन्हीं तरीकों के बारे में बताएंगे।

 

व्हाट्सएप से गैस बुक कैसे करें?

  •  इंडेन गैस के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7588888824 पर “REFILL” टाइप कर मैसेज भेज सकते हैं।
  • एचपी के ग्राहक WhatsApp पर 9222201122 पर “Hi” या “Book” भेज सकते हैं।
  • अगर आप भारत गैस के ग्राहक हैं तो 1800224344 पर “Hi” या “Book” मैसेज कर सकते हैं।

 

SMS के जरिए गैस कैसे बुक करें?

  • इंडेन गैस के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7718955555 पर “REFILL” लिखकर SMS भेज सकते हैं।
  • भारत गैस के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर “LPG” लिखकर SMS भेज सकते हैं।
  • अगर आप एचपी गैस के ग्राहक हैं तो 8888823456 पर HPGAS लिखकर भेज सकते हैं
और पढ़े  आज नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत, क्या है खासियत?

 

मिस्ड कॉल से गैस कैसे बुक करें?

  • इंडेन गैस के ग्राहक 8454955555 पर एक मिस्ड कॉल देकर सिलिंडर बुक कर सकते हैं।
  • एचपी के ग्राहक 9493602222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलिंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
  • भारत गैस के ग्राहक 7710955555 पर मिस्ट कॉल देकर गैस बुक कर सकते हैं।

 

मोबाइल एप से गैस कैसे बुक करें?

ग्राहक इंडेन, एचपी और भारत गैस की मोबाइल एप पर लॉगिन करके सिलिंडर बुक कर सकते हैं। बुकिंग के बाद ग्राहक को रिफरेंस नंबर मिलता है, जिससे सिलिंडर की डिलीवरी ट्रैक की जा सकती है।

 

 

डिजिटल बुकिंग के फायदे

  • घर बैठे सिलिंडर बुक करना आसान है।
  •  कन्फर्मेशन तुरंत मिलती है।
  • एप या वेबसाइट के जरिए समय पर डिलीवरी सुनिश्चित होती है।
  •  ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी चैनल का उपयोग कर सकते हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love