Market Update: घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 934 अंक टूटा, निफ्टी 23400 के नीचे

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों का मनोबल लगातार गिर रहा है। इसके चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली, विदेशी निधियों की लगातार निकासी और रुपये की कमजोरी ने भी मंदी के रुझान को और बल दिया।

 

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 934 अंक गिरकर 75,100.34 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 322 अंक गिरकर 23,316.85 अंक पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 708.38 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 75,326.04 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 222.05 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 23,417.10 पर पहुंच गया।

 

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा सबसे बड़े पिछड़ने वालों में शामिल थीं। पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और बजाज फिनसर्व लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक कंपोजिट 1.78 प्रतिशत, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.56 प्रतिशत और एसएंडपी 500 1.52 प्रतिशत गिर गया।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि पश्चिम एशियाई संघर्ष को लेकर जारी अनिश्चितता के चलते वैश्विक बाजार कमजोर और अनिश्चित स्थिति में हैं। अमेरिकी बाजारों में कमजोरी इस बात का संकेत देती है कि बाजार में सुधार आने में अभी कुछ समय लगेगा। ब्रेंट क्रूड का भाव लगभग 100 अमेरिकी डॉलर के आसपास होने से तेजी का रुख बना हुआ है। उन्होंने कहा कि एफआईआई द्वारा अपनी निरंतर बिकवाली रणनीति को जारी रखने के कारण, यहां तक कि लार्ज-कैप ब्लू-चिप्स भी दबाव में हैं।

और पढ़े  आईआईटी खड़गपुर: PM मोदी विद्यार्थियों से करेंगे बातचीत, जारी करेंगे खास सिक्का, जानें दौरे का पूरा कार्यक्रम

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 100.05 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत बढ़कर 100.5 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बाजार विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 7,049.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,449.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गुरुवार को सेंसेक्स 829.29 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 227.70 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 23,639.15 पर बंद हुआ।

  • Related Posts

    गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स…

    BJP के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन: दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस, राहुल नार्वेकर ने जताया दुख

    महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। महाराष्ट्र…