भराड़ीसैंण- CM धामी बोले-गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया हैं,दिया विपक्ष के आरोपों का जवाब

विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ सकती है। बुधवार को राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए। सीएम ने कहा, रविवार को अवकाश कर सोमवार को भी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। विपक्ष के एक-एक बात का जवाब देंगे। विपक्षी जितनी चर्चा चाहता है हम करेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, विपक्ष की ओर से बार-बार आरोप लगाए जा रहे हैं सरकार सदन नहीं चलाना चाहती है। लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले चार वर्षों में भराड़ीसैंण में सबसे अधिक सत्र हुए हैं। भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। शुक्रवार तक सत्र पहले से तय है।

शनिवार को सत्र चला कर रविवार को अवकाश कर सोमवार को फिर से चर्चा कर सकते हैं। विपक्ष जितनी चर्चा चाहता है हम उससे पीछे नहीं हटेंगे। विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देंगे। हमने कोई गलत काम नहीं किया है। पहाड़ की उम्मीद व स्वाभिमान का प्रतीक गैरसैंण को हमने हृदय में बसाया है। यहीं वजह है कि सत्र के अलावा सरकार ने कई कार्यक्रम यहां कराए हैं।

और पढ़े  मसूरी: 12 साल बाद शरदोत्सव का आगाज, 40 टीमों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक, पांडवाज ने शाम को बनाया यादगार
  • Related Posts

    ऋषिकेश: आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, यमकेश्वर में महिला पर हमला कर किया था घायल

    यमकेश्वर ब्लॉक के बडोली गांव में महिला पर हमला करने वाले गुलदार को आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया गया। मंगलवार रात गुलदार पिंजरे में फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों…

    उत्तराखंड: कैमरे चूके, सर्वर अटका, बिजली ने भी दिया झटका, बाहरी वाहनों से ग्रीन सेस वसूली का सिस्टम बेहाल

    प्रदेश की सड़कों पर बाहरी राज्यों के वाहनों की बढ़ती आवाजाही से सरकार को करोड़ों रुपये का ग्रीन सेस मिलना है, लेकिन वसूली का सिस्टम ही जवाब दे रहा है।…