देहरादून-  दरबार साहिब में जयकारों के साथ हुआ श्री झंडे जी का आरोहण, भक्तों का उमड़ा सैलाब

Spread the love

 

 

स्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ आज दून के ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण 4:12 पर हुआ। इसी के साथ श्रीझंडेजी मेले का शुभारंभ हो गया। श्रीझंडेजी के आरोहण में देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीझंडेजी के स्पर्श व दर्शन किए। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तो श्रीगुरु रामराय महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारे द्रोणनगरी में गूंजने लगे।

 

श्री झंडे जी मेले का महत्व
सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय जी के बड़े पुत्र श्री गुरु राम राय महाराज का जन्म सन 1646 ई. में पंजाब के जिला होशियारपुर स्थित कीरतपुर में हुआ था। इसके बाद उन्होंने देहरादून को अपनी तपस्थली बनाया। यहां श्री दरबार साहिब में लोक-कल्याण के संदेश के साथ एक विशाल ध्वजदंड स्थापित कर श्रद्धालुओं को ध्वज के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रेरणा दी। परंपरा के अनुसार, हर साल होली के पांचवें दिन यानी पंचमी तिथि को श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है और ऐतिहासिक श्री झंडा मेला आयोजित किया जाता है।

ये है खास
– 94 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का आरोहण हुआ
– दून के अनिल गोयल ने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ
– पांच एलईडी स्क्रीनों सहित सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण
– ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड बजट सत्र- गैरसैंण पहुंची सरकार, कल से बजट सत्र, पक्ष-विपक्ष के 600 से ज्यादा सवालों से गरमाएगा सदन
  • Related Posts

    उत्तराखंड- बजट सत्र का आज तीसरा दिन, प्रश्नकाल में गरमाएगा सदन, विधेयक होंगे पास, बजट पर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। सोमवार को सरकार ने बजट पेश किया था। वहीं, मंगलवार को सरकार ने सदन में चार अध्यादेश व 11 विधेयक…


    Spread the love

    उत्तराखंड- राज्य गठन को हो गए 25 साल अब भी गैरसैंण नहीं पहुंचे मुख्यालय, देहरादून और नैनीताल से चल रहा काम

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में जहां 204 सरकारी विभागों के मुख्यालय हैं, वहीं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराणीसैंण में राज्य गठन के 25 साल बाद भी सरकारी मुख्यालय की स्थापना नहीं हुई।…


    Spread the love