महिला की हत्या: पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी किए वार, हत्यारोपी ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Spread the love

रखी दादरी के रावलधी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, हत्या करने वाले आरोपी पति ने अब खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और एक चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक पति का नाम शक्ति बताया जा रहा है, जो मूल रूप से रावलधी गांव का निवासी था। घटना के बाद जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।

जानकारी के अनुसार, देर रात रावलधी गांव में घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई वार किए थे, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। सदर थाना पुलिस, डीएसपी और एफएसएल टीम जांच में जुटी हुई थी।


Spread the love
और पढ़े  CJP प्रवक्ता आशुतोष से मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love