अयोध्या- महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य का रामनगरी में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

 

 

 

रामनगरी के प्रतिष्ठित दशरथ महल बड़ा स्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य महाराज अबू धाबी यात्रा से सकुशल अयोध्या लौट आए। अयोध्या में संत समाज और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं व जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।बताया जाता है कि महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य 27 फरवरी को अबू धाबी स्थित BAPS हिंदू मंदिर अबू धाबी में दर्शन-पूजन के लिए गए थे। उन्हें 2 मार्च को भारत लौटना था, लेकिन इसी बीच पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र की हवाई सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हो गईं। सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द होने के चलते उन्हें लगभग एक सप्ताह तक वहीं रुकना पड़ा।
महंत के विदेश में फंसे होने की खबर मिलते ही अयोध्या के संत समाज और उनके अनुयायियों में चिंता व्याप्त हो गई थी। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थनाएं भी की गईं।स्थितियां सामान्य होने पर 4 मार्च को हवाई सेवाएं बहाल हुईं, जिसके बाद महाराज भारत के लिए रवाना हुए। अयोध्या एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए संतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।इस अवसर पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि महंत की सुरक्षित वापसी से पूरे संत समाज और रामभक्तों में खुशी की लहर है। वहीं रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास और जगद्गुरु द्वाराचार्य कृपालु राम भूषण दास जी महाराज ने आरती उतारकर महंत का वंदन किया।
दशरथ महल पहुंचने पर भी श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर और मिठाइयां बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। पूरे परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

और पढ़े  Fire: क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाक, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप

 


Spread the love
  • Related Posts

    पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने पर मंत्री राजभर ने दिया बड़ा बयान..

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के पंचायती राज मंत्री और सुल्तानपुर जिले के प्रभारी ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिले में मीडिया से बात करते…


    Spread the love

    फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दलालों के सिंडिकेट ने सिस्टम में लगाई सेंध

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बस्ती जिले में दलालों के सिंडिकेट ने 4500 से अधिक फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवा दिए। इनसे करीब 4.75 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। दलालों…


    Spread the love