UP- 7वीं बार घोड़ी चढ़ने की तैयारी में 55 साल के पिता, शादी रुकवाने के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

Spread the love

जमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने 55 वर्षीय पिता पर सातवीं शादी की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए नाबालिग बेटे ने थाने में तहरीर देकर रोक लगाने की मांग की है। बेटे ने पिता पर जमीन बेचने के लिए एडवांस पैसे लेने का भी आरोप लगाया है।

 

क्या है पूरा मामला
अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बेटे ने थाने में तहरीर देकर अपने पिता पर सातवीं शादी करने का आरोप लगाया है। बेटे ने बताया है कि उसके 55 वर्षीय पिता अभी तक छह शादियां कर चुके हैं, अब सातवीं शादी करने की तैयारी में लगे हुए हैं।

बेटे ने बताया है कि पिता ने मेरी मां से तीसरी शादी की थी, उसके पहले दो शादियां और कर चुके थे। अभी तक कुल छह शादियां कर चुके हैं। छठवीं शादी 2024 में की थी। छठवीं पत्नी कुछ दिन रहने के बाद जमीन अपने नाम करने की बात कहने लगीं। पिता ने जमीन उनके नाम नहीं की तो वह जेवर की मांग करने लगी। जब जेवर भी नहीं मिला तो वह कहीं अन्यत्र चली गई। अब पिता सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में है। उन्होंने सातवीं शादी करने का लालच दिया है। इसके लिए पिता ने बची हुई जमीन बेचने के लिए किसी से 50 हजार रुपये एडवांस में भी ले लिया है।
 

बेटे ने कहा कि इसके पहले पिता आधे से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं। पिता का लिया गया कर्ज वह कई बार चुकता किया है। अभी वह 12वीं का छात्र है। पिता उसे जबरिया कमाने के लिए भेज दिए थे। अभी वह बाहर रहता है, लेकिन 12वीं की परीक्षा देने घर आया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटे की तरफ से पिता पर लगाए गए आरोपों की जांच कर पिता को समझाने की कोशिश की जाएगी।

और पढ़े  HC- सामूहिक दुष्कर्म में पहरा देने या पीड़िता को पकड़ने वाला भी मुख्य अपराधी के बराबर दोषी, सजा बरकरार

Spread the love
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love