खुशखबरी: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला ने दिए 5 शावकों को जन्म, तीसरी बार बनी मां, भारत में संख्या पहुंची 53

Spread the love

श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म दिया है। ज्वाला तीसरी बार मां बनी है और उसके इन नए शावकों के साथ कूनो में चीता परिवार और भी बड़ा हो गया है।

 

पांच शावकों के जन्म के बाद भारत में जन्मे स्वस्थ चीतों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यह भारत की धरती पर चीतों का दसवां सफल जन्म समूह है, जिसे प्रोजेक्ट चीता के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस खुशखबरी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इसे प्रदेश और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि कूनो में चीतों की बढ़ती संख्या प्रोजेक्ट चीता की सफलता और भारत की समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक है। नए शावकों के जन्म के साथ अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गई है। वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है।

 

वन विभाग को उम्मीद है कि ज्वाला और उसके शावक स्वस्थ रहेंगे और आने वाले समय में भारत में चीतों की संख्या और तेजी से बढ़ेगी। कूनो नेशनल पार्क अब देश में चीता संरक्षण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  मातम में बदलीं खुशियां: शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की खुदकुशी, एकतरफा प्यार बना जानलेवा
  • Related Posts

    केतन की मां ने मांगी फांसी, अपनों ने भी छोड़ा साथ, चेतन को पाने की हसरत में सबकुछ हार गई सिया

    Spread the love

    Spread the loveपुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस बेटी के लिए परिवार ने सपनों का घर बसाने की…


    Spread the love

    मन की बात: समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर’, मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी?

    Spread the love

    Spread the love प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के जरिए एक बार फिर देश और दुनिया भर में बसे भारतीयों…


    Spread the love