दामाद ने कुल्हाड़ी से ससुर को काटा: सिर पर किए चार वार, बेटी को लेने आए थे गुलाब, इस बात पर खोया परमजीत ने आपा

Spread the love

रियाणा के बल्लभगढ़ स्थित गांव छांयसा में दामाद ने ससुर पर 6 मार्च को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर लोग उपचार के बाद घायल को घर ले गए। जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी फरार है।

सिर पर किए तीन से चार वार
गांव छांयसा निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनके भाई गुलाब सिंह (55) ने अपनी बेटी की शादी पांच वर्ष पहले परमजीत के साथ की थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि परमजीत अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। शुक्रवार को जब गुलाब सिंह को उसकी बेटी ने फोन कर बुलाया तो वह उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान जब गुलाब सिंह अपनी बेटी को अपने साथ लेकर वापस घर आने लगा तो परमजीत और गुलाब सिंह के बीच कहासुनी हो गई। उसी बात पर गुस्से में आकर परमजीत ने कुल्हाड़ी से गुलाब सिंह के सिर पर तीन से चार बार वार कर दिया।

आर्थिक रूप से कमजोर है पीड़ित पक्ष
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलाब सिंह को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष आर्थिक रूप से काफी कमजोर था। उसी वजह से वह उपचार के बाद गुलाब को घर ले गए। जहां उसकी शनिवार की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन जंग में लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री बनी निशाना: प्लांट पर मिसाइलों की बौछार, 2 की मौत, उत्पादन ठप

Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love