CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, जमा कराए 124 हथियार

हैदराबाद में शनिवार को 130 माओवादियों ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने 124 हथियार भी जमा कराए, जिनमें एके-47 राइफलें भी शामिल हैं।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी शिवधर रेड्डी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 130 माओवादियों में से 125 छत्तीसगढ़ के हैं। चार तेलंगाना से हैं और एक आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। डीजीपी ने पत्रकारों से कहा कि अब तेलंगाना में माओवादियों की राज्य समिति नहीं बची है। यह पूरी तरह खत्म हो चुकी है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने प्रतीकात्मक रूप से अपने हथियार मुख्यमंत्री को सौंप दिए।

और पढ़े  2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती...
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…