टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

 

टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और खिताब का बचाव करने में सफल रही। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने 2007, 2024 और 2026 में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

 

तीसरी बार विजेता बना है भारत
भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कोई भी टीम खिताब का बचाव नहीं कर सकी थी, लेकिन भारत ने यह कारनामा करके दिखाया।

पिछली बार की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा कुल प्राइज मनी
टी20 विश्व कप की लोकप्रियता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इस टूर्नामेंट की कमर्शियल वैल्यू भी लगातार बढ़ी है। पिछले 19 वर्षों में आईसीसी ने लगातार इनामी राशि में बढ़ोतरी की है। आईसीसी ने इस बार टी20 विश्व कप के लिए कुल इनामी राशि 13.5 मिलियन डॉलर (लगभग 123.77 करोड़ रुपये) रखी है। 2024 टी20 विश्व कप की तुलना में ये करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। पिछली बार कुल इनामी राशि 11.25 मिलियन डॉलर (आज की तारीख में लगभग 104 करोड़ रुपये) थी। विजेता भारतीय टीम को 2.45 मिलियन डॉलर (लगभग 20.36 करोड़ रुपये) मिले थे, जबकि उपविजेता दक्षिण अफ्रीका को 1.28 मिलियन डॉलर (लगभग 10.64 करोड़ रुपये) की राशि मिली थी।

किस टीम को मिलेंगे कितने रुपये?
इस बार विजेता टीम को तीन मिलियन (करीब 27.50 करोड़ रुपये) और उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन (करीब 14.67 करोड़ रुपये) मिले। विजेता और उपविजेता टीम के अलावा सेमीफाइनल में जिन दो टीमों का सफर समाप्त हुआ उन्हें एक समान 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये) की राशि मिली। यानी इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम को 7.24 करोड़ रुपये मिले। वहीं, पांचवें से 12वें स्थान की टीमों को एक समान 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये) मिले, जबकि 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये) मिले।

इस तरह बंटी टी20 विश्व कप 2026 की इनामी राशि

और पढ़े  भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त
दौर राशि
विजेता (भारत) तीन मिलियन (करीब 27.50 करोड़ रुपये)
उपविजेता (न्यूजीलैंड) 1.6 मिलियन (करीब 14.67 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें 0.79 मिलियन डॉलर (करीब 7.24 करोड़ रुपये)
पांचवें से 12वें स्थान की टीमें 0.38 मिलियन डॉलर (लगभग 3.48 करोड़ रुपये)
13 से 20वें स्थान पर रहने वाली टीमें 0.25 मिलियन (लगभग 2.29 करोड़ रुपये)

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।…

    भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त

    हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों के बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे…