Nepal Election- नेपाल में 42 सीटों के नतीजे घोषित, आरएसपी ने जीतीं 32 सीटें, बालेन शाह जीत के करीब

नेपाल में पांच मार्च को हुए मतदान के बाद अब मतगणना हो रही है। नेपाल के आम चुनाव के शुरुआती परिणाम सियासी समीकरण बदलने के संकेत दे रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी पारंपरिक दलों को कड़ी चुनौती देती दिख रही है। करीब 60 फीसदी मतदान के बीच केपी शर्मा ओली और गगन थापा जैसे बड़े नेता भी चुनावी मैदान में हैं।

 

झापा-5 में बालेन 31,116 वोटों से आगे

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र रहे झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 के लिए मतगणना के अनुसार, आरएसपी उम्मीदवार बालेन शाह सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से लगभग चार गुना अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। शाह ने अपनी बढ़त को 42,543 वोटों से बढ़ा लिया है। यूएमएल अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दूसरे स्थान पर हैं, उन्हें 11,427 वोट मिले हैं।

RSP अध्यक्ष रबी लामिछाने की चितवन से शानदार जीत

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने चितवन निर्वाचन क्षेत्र-2 से भारी बहुमत से जीत हासिल की है। लामिछाने ने इस निर्वाचन क्षेत्र से 54,402 वोट हासिल किए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी नेपाली कांग्रेस की नेता मीना खरेल को केवल 14,564 वोट मिले। यह तीसरी बार है जब पूर्व मीडियाकर्मी से राजनेता बने लामिछाने ने इसी निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की है।

नेपाल चुनाव 2026: 42 सीटों के नतीजों में RSP ने बनाई बढ़त

नेपाल के चुनाव आयोग ने अब तक 42 सीटों के परिणाम घोषित किए हैं। इनमें राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की है और अब 87 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

और पढ़े  राजस्थान: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल, जर्जर भवन पर लगा ताला

प्रमुख पार्टियों का प्रदर्शन

  • राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)- 32 सीटें
  • नेपाली कांग्रेस- 5 सीटें
  • नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी- 2 सीटें
  • CPN-UML- 2 सीट
  • अन्य:- 01
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…