देहरादून: सहारनपुर जा रहे पिकअप वाहन में अचानक लगी आग, लपटें देख चालक ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

विकासनगर मंडी में उपज की आपूर्ति कर वापस सहारनपुर लौट रहे पिकअप वाहन में दर्रारीट के पास अचानक आग लग गई। वाहन में सवार चालक ने लपटें देख बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। चालक की सूचना पर पास ही स्थिति तिमली गांव से घटनास्थल पर पहुंचे उसके रिश्तेदारों ने बाल्टी में पानी भरकर आग बुझाई। वाहन का केबिन और इंजन जल गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी गुलफाम पिकअप वाहन से मंडी में उपज की आपूर्ति करने आया था। वह वापस मिर्जापुर लौट रहा था। दर्रारीट से 200 मीटर पहले उत्तराखंड की सीमा में ही वाहन में आग लग गई। चालक ने जैसे ही वाहन में आग लगते देखी वह उससे बाहर निकल गया।

 

वाहन से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। तिमली गांव में चालक के कुछ रिश्तेदार रहते हैं। उसने उन्हें फोन कर घटनास्थल बुलाया। रिश्तेदारों ने बाल्टी में पानी भरकर आग को बुझाना शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले लोगों ने आग को बुझा दिया था। उन्होंने बताया चालक पूरी तरह से सुरक्षित है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- अस्पताल में नाबालिग छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, नवजात को दत्तक ग्रहण अभिकरण को सौंपा गया
  • Related Posts

    चारधाम यात्रा- आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से, यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा…


    Spread the love

    रिंकू राणा- थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

    Spread the love

    Spread the love   मायके से होली खेलकर स्कूटी से अपने घर जा रही थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत…


    Spread the love