बनियानी में बाइक हटाने की कहने पर युवक की हत्या, बीच-बचाव करवा रहा था विक्रम

लानौर खंड के गांव बनियानी में फाग के दिन रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए झगड़े में घायल युवक विक्रम उर्फ कल्लू (30) ने वीरवार रात को दम तोड़ दिया। विक्रम दो पक्षों में हुए झगड़े में बीच-बचाव करवा रहा था। गांव में माहौल खराब न हो इसलिए पुलिस तैनात की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है।

चार मार्च को फाग के दिन ग्रामीण होली खेलने में व्यस्त थे। गांव के युवक साहिल ने कलानौर थाने में कराई एफआईआर में कहा है कि बुधवार शाम करीब चार बजे अपने साथी सतीश के साथ बाइक पर पटवापुर की तरफ से फाग खेलकर आ रहे थे।

रास्ते में गांव के युवक निशांत ने बाइक खड़ी कर रखी थी। जब उन्होंने बाइक हटाने के लिए कहा तो गाली-गलौच करने लगा। साथ में उसके माता-पिता व सात-आठ अन्य लोग भी आ गए। दोनों का रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। तभी गांव का युवक बंटी उर्फ मोटी व विक्रम उर्फ कल्लू आ गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। लाठी, डंडे व तेजधार हथियारों से वार किया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। घायलों को पीजीआई ले जाया गया, जहां साहिल के बयान पर निशान व उसके परिजनों सहित 11 लोगों के खिलाफ झगड़े व मारपीट की एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

डॉक्टरों ने कल्लू को दे दिया था अनफिट करार

कलानौर पुलिस रात को घायलों के बयान दर्ज करने पीजीआई पहुंची। एमएलआर रिपोर्ट के मुताबिक घायल अशोक को दो जगह, मोंटी को पांच व कल्लू को छह जगह चोट मिली। डॉक्टरों ने कल्लू को अनफिट घोषित कर दिया। रात को उसने दम तोड़ दिया।

फाग के दिन दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें बनियानी गांव के युवकों को घायल हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया। इसमें विक्रम उर्फ कल्लू की मौत हो गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  – इंस्पेक्टर सतपाल, प्रभारी थाना कलानौर

और पढ़े  ब्रिक्स समिट- गौतम अदाणी से मिले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा
  • Related Posts

    किशाऊ बांध: 579 करोड़ खर्च कर 836.39 क्यूसेक पानी लेगा हरियाणा, अमित शाह की मौजूदगी में आज परियोजना पर समझौता

    किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इससे हरियाणा को सिंचाई के लिए 836.39 क्यूसेक पानी मिलेगा। इस परियोजना के…

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…