गाय ने 2 मुंह और पांच पैर वाली बछिया को दिया जन्म, देखने उमड़ी भीड़, पैर छूकर चढ़ाने लगे चढ़ावा

Spread the love

त्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना टूंडला क्षेत्र में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। गांव बन्ना में एक गाय ने ऐसी बछिया को जन्म दिया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस नवजात बछिया के पांच पैर और दो मुख हैं। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं ग्रामीणों बछिया के पैर छूकर चढ़ावा चढ़ाने की होड़ मची हुई है।

 

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव बन्ना निवासी वीनेश यादव के घर पर बृहस्पतिबार देर रात उनकी पालतू गाय ने एक बछिया को जन्म दिया। जैसे ही परिजनों ने बछिया को देखा, उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। बछिया के शरीर की बनावट सामान्य से अलग है। उसके पांच पैर हैं और चेहरे पर दो मुख स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। जानकारी मिलते ही गांव में कौतूहल और हर्ष का माहौल बन गया।b इस खबर के फैलते ही वीनेश यादव के घर पर ग्रामीणों का तांता लग गया है। लोग इसे कुदरत का करिश्मा और ईश्वरीय चमत्कार मान रहे हैं।

शुक्रवार सुबह से ही गांव और आसपास के लोग इस विचित्र बछिया को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। शारीरिक भिन्नता के बावजूद परिवार में हर्ष का माहौल है और वे इसे प्रभु की कृपा मान रहे हैं। फिलहाल बछिया और गाय दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल उसे देखने लोगों की भीड़ लगी है तथा वे इसे चमत्कार बताते हुए पैसे चढ़ा रहे हैं।

कोशिका विभाजन में गड़बड़ी से होते हैं ऐसे केस
ग्रामीण दो मुंह व पांच पैर वाली बछिया को आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन पशु विशेषज्ञ मुख्य उप पशु चिकित्साधिकारी सत्येंद्र निगम के अनुसार, ऐसे मामले अक्सर भ्रूण के विकास के दौरान  (जेनेटिक म्यूटेशन) के कारण बता रहे हैं। फिलहाल बछिया के स्वास्थ्य पर कोई अन्य प्रतिकूल प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट: PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की बात, पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

Spread the love
  • Related Posts

    मेरोप्स एंटी-ड्रोन- अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में ईरान के ड्रोन खतरे को देखते हुए अमेरिका अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए अमेरिका जल्द ही मेरोप्स नामक एंटी-ड्रोन…


    Spread the love

    इस्राइल ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को किया नष्ट,ईरान में मृतकों का आंकड़ा 1332 हुआ

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू…


    Spread the love