भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में मूंदी पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात और संक्षिप्त संवाद किया। कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा में उन्होंने जहां खंडवा लोकसभा उपचुनाव में कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटने को कहा है। प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने संबल योजना के बहाने ही कमलनाथ को जवाब दिया । वीडी शर्मा ने कहा कि हम क्यों ना हमारे लोगों को फायदा पहुंचाए। भारतीय जनता पार्टी का मूल वाक्य ही है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास । उन्होंने कहा कि गरीबों को संबल देने के लिए हमें कमलनाथ के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वीडी शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने अगस्ता हेलीकॉप्टर सौदे में कमलनाथ और उनके बेटे पर दलाली खाने के आरोप लगाए। उन्होंने कमलनाथ को मुख्यमंत्री के सपने देखने वाला मुंगेरीलाल बताया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमलनाथ एक बार फिर किसानों के ऋण माफ करने की बात कह कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले बार भी ऋण माफी की बात कह कर सरकार बना ली लेकिन जब ऋण माफ नहीं हुए तो सरकार छोड़नी पड़ी।
वी डी शर्मा ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को आपने बरसों तक धोखे में रखा आज वही अल्पसंख्यक समुदाय मोदी जी के राज में खुश नजर आ रहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे बाजी में कमलनाथ और उनके बेटे पर दलाली खाने के आरोप भी लगाए । उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया है।







