अभी जेल में ही रहेगा आर्यन खान, बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर होगी जमानत याचिका ।

मुंबई क्रूज डग्स पार्टी मामले में आर्यन खान (Aryan Khan Bail) की जमानत याचिका खारिज हो गई है। 14 अक्तूबर को सेशंस कोर्ट में जज ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछली सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट से कहा था कि आर्यन खान 20 साल की उम्र से ही ड्रग का सेवन कर रहा है। एनसीबी का कहना था कि आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग पेडलर्स संग कनेक्शन हैं। शाहरुख खान के फैंस कोर्ट के बाहर जमा हो गए हैं और आर्यन खान के जमानत की मांग कर रहे हैं।
अब आर्यन खान की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की जाएगी। आर्यन के वकील ने पहले ही जमानत ना मिलने की स्थिति में कहा था- हम हाईकोर्ट को रुख करने के लिए तैयार हैं।
आर्यन खान की जमानत याचिका चौथी बार भी खारिज हो गई है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी गई।

और पढ़े  9/11 दोहराने की थी तैयारी?: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की तरह निशाने पर थी इस्राइल की मशहूर इमारत, जांच में खुलासा
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…