The Bonus Market Closing: शेयर बाजार 1122 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद; रुपया भी सर्वकालिक निचले स्तर पर

 

शेयर  बाजार में ऐसा उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसने निवेशकों की धड़कनें बढ़ा दीं. दिन की शुरुआत तेज गिरावट से हुई, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट गया और निफ्टी 24,900 के नीचे फिसल गया. लेकिन अचानक सिर्फ 20 मिनट के भीतर बाजार में जोरदार रिकवरी आई और निफ्टी लो से करीब 250 अंक उछल गया. हालांकि यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी और क्लोजिंग तक बाजार फिर दबाव में आ गया.

सेंसेक्स 6 महीने के निचले स्तर पर बंद
सुबह का बाजार डर के साथ खुला था. अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने की खबरों ने निवेशकों को पहले ही सतर्क कर दिया था. जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, बिकवाली का दबाव बढ़ता गया. सेंसेक्स तेजी से नीचे खिसकने लगा और निफ्टी 24,900 के नीचे चला गया. बाजार का माहौल साफ बता रहा था कि निवेशक रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं.

दिन चढ़ने के साथ गिरावट और गहरी होती गई. सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा टूट गया. 30 में से 28 शेयर लाल निशान में थे. निफ्टी के 50 में से 42 शेयर नीचे बंद हुए. इंडिगो, L&T, अडानी पोर्ट्स और मारुति सुजुकी जैसे बड़े नाम टॉप लूजर्स में शामिल रहे. वोलैटिलिटी इंडेक्स करीब 25% तक उछल गया, जो बाजार में बढ़ते डर का साफ संकेत था.

लेकिन फिर आया वह पल, जिसने पूरे दिन की कहानी बदल दी. अचानक करीब 20 मिनट के अंदर बाजार में तेज शॉर्ट कवरिंग और खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी लो से लगभग 250 अंक उछल गया. ट्रेडर्स को लगा कि शायद गिरावट थम गई है और बाजार संभल जाएगा. मिडकैप इंडेक्स में भी जोरदार स्विंग देखने को मिला, जो दिनभर में करीब 2,100 अंकों के दायरे में घूमता रहा.

और पढ़े  बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

हालांकि यह राहत ज्यादा देर नहीं चली. जैसे-जैसे क्लोजिंग का समय नजदीक आया, फिर से बिकवाली लौट आई. आखिर में सेंसेक्स 1,048 अंक गिरकर 80,234 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 313 अंक टूटकर 24,866 पर आ गया. बैंक निफ्टी 689 अंक गिरकर 59,840 पर बंद हुआ और मिडकैप इंडेक्स भी 935 अंक टूटकर 58,181 पर आ गया.

सेक्टर की बात करें तो डिफेंस, मेटल और हेल्थकेयर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर लाल निशान में रहे. खासकर वे कंपनियां ज्यादा दबाव में रहीं जिनका वेस्ट एशिया से सीधा कारोबार जुड़ा है. L&T करीब 5% गिरा क्योंकि कंपनी की ऑर्डर बुक का बड़ा हिस्सा वेस्ट एशिया से जुड़ा है. RR Kabel और कल्याण ज्वेलर्स भी कमजोर रहे, क्योंकि उनके बिजनेस का हिस्सा इस क्षेत्र पर निर्भर है.

चावल निर्यात को लेकर बढ़ती चिंता के कारण KRBL और LT Foods जैसे शेयरों में 5% तक गिरावट आई. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा करीब 2% टूटा, क्योंकि कंपनी ने जापान में एग्री-मशीनरी बिजनेस से बाहर निकलने की घोषणा की.C

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…