होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

Spread the love

त्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंज रही है तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आ रहे हैं। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दे रही है।

होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंच रही हैं। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिल रहे हैं और होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। घरों से आती ताजी गुजिया और पकवानों की खुशबू माहौल को और भी खास बना रही है। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर, हाथों में पिचकारी लिए नन्हें बच्चे सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े हैं।

रंगों की बौछार और खिलखिलाहट। बड़े-बुजुर्ग पारंपरिक बैठकी होली का आनंद ले रहे हैं तो युवा डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं। महिलाएं भी समूह बनाकर होली गीत गा रही हैं और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दे रही हैं।

राजनीतिक गलियारों में भी होली की रौनक दिखाई दी। मुख्यमंत्री से लेकर अन्य नेताओं तक, सभी होली के रंग में रंगे नजर आए और एक-दूसरे को बधाई दी। हर चेहरा रंगों से सजा है और हर दिल में खुशियों की लहर है। 

आओ मिलकर, भाईचारा एवं सद्भाव के रंगों से देवभूमि को सराबोर करें : भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समस्त प्रदेशवासियों को रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से आपसी प्यार, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से देवभूमि को सराबोर करने का आग्रह किया है। कहा कि हम सब खुशनसीब है कि दुनियाभर में युद्ध के माहौल में भी, भारत शांतिपूर्ण तरीके से रंगों के उत्सव में मस्त है।

और पढ़े  देहरादून- नहीं रहा पिता का साया, पर अफसर बन उर्मी साहू ने रचा इतिहास, गायकवाड़ भाइयों की भी अनोखी उपलब्धि

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, होली के रंग, सबके जीवन में खुशियों और उमंगों की बहार लेकर आए। ये उत्सव हमें व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए दोगुनी ऊर्जा का संचार करें। कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि हमेशा की तरह इस उत्सव में भी बढ़-चढ़कर समाज की एकरूपता और सद्भाव की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएं।

दुनिया में अनेक स्थानों पर जारी जंगों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा हम बेहद खुशनसीब हैं कि भारत में हैं। जहां पीएम मोदी के नेतृत्व देश शांतिपूर्ण और सद्भावना के साथ होली और रमजान के त्योहार साथ-साथ मना रहा है। विश्व में अशांति के इस चंद्रग्रहण से हमारा देश अछूता है क्योंकि भारत विकास और कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love