देहरादून- होली को लेकर दून पुलिस तैयार, एसएसपी की चेतावनी,; हुड़दंग किया तो रात कटेगी हवालात में

Spread the love

 

 

होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चेतावनी दी कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

 

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जनपद को तीन सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर और 53 सब-सेक्टर में बांटा गया है। एसएसपी ने बताया कि होली से पहले पिछले वर्षों में हुए विवादों का अध्ययन कर ऐसे अराजक तत्वों को चिह्नित किया गया है जो त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ सकते हैं। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

सुपर जोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी, सेक्टर में थाना प्रभारी और सब-सेक्टर में उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सभी क्षेत्रों में मोबाइल पुलिस पार्टियां और स्टेटिक फोर्स तैनात की गई हैं, जो लगातार गश्त कर हालात पर नजर रखेंगी।

 

संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पीसीआर वाहनों को तैनात किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी 24 घंटे निगरानी रख रही है। भ्रामक खबरें या विवादित पोस्ट के जरिये माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। होलिका दहन के दौरान भी सख्त सुरक्षा व्यवस्था रही।

और पढ़े  चमोली: पहाड़ों पर मौसम ने बदली करवट, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कड़ाके की ठंड

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love