चंद्र ग्रहण 2026 का समय: दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में इतने बजे लगेगा ग्रहण, जानें अपने शहर का समय

 

 

आज  3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से प्रभावी रहेगा। मान्यता है कि, चंद्र ग्रहण एक प्रमुख खगोलीय घटना है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष माना गया है। कहते हैं कि, ग्रहण काल एक अशुभ अवधि होती हैं, जिसमें नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है। यही कारण है कि, ग्रहण काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। साथ ही खानपान को लेकर विशेष तौर पर सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है। लेकिन कई शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में ग्रहण थोड़ा अलग समय पर दिख सकता है। ऐसे में आइए शहर के अनुसार ग्रहण के समय को जानते हैं।

 

चंद्र ग्रहण 2026 समय
ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है।

 

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?

  • चंद्र ग्रहण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है।
  • गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है।
  • चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।

 

आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण

और पढ़े  नेपाल में बड़ी बाढ़ का खतरा:- बूढ़ी गंडकी नदी में आ सकती है भीषण बाढ़, लोगों को ऊंचाई पर जाने की सलाह
शहर     चंद्र ग्रहण समय
दिल्ली     6.22 PM
नोएडा 6.20 PM
गुरुग्राम  6.02 PM
लखनऊ     6.02 PM
कोलकाता         5.43 PM  
भोपाल     6.21  PM
चैन्नई      6.21 PM
पटना        5.55  PM
बेंगलूरु     6.32 PM    
हैदराबाद              6.26 PM
कानपुर         6.14 PM
वाराणसी 5.43 PM  
प्रयागराज 5.55  PM
इंदौर 6.26 PM
देहरादून 6.14 PM
मथुरा 6:25 PM
चंडीगढ़ 6:27 PM
जयपुर 6.14 PM

 

 

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…