पश्चिम एशिया में तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी का शांति संदेश: पहले यूएई के राष्ट्रपति, फिर इस्राइली पीएम से की बातचीत

श्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर बढ़ते हमलों ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और फिर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने हालात की जानकारी ली और भारत की एकजुटता जताई। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी।

 

पोस्ट में पीएम मोदी ने बताया कि इस बातचीत में उन्होंने क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की और भारत की चिंताओं को साझा किया। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि संघर्ष को जल्द रोकने की जरूरत है। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांति स्थापित करनी चाहिए।

 

यूएई के राष्ट्रपति से की बातचीत
उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है और इन हमलों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

यूएई के राष्ट्रपति का किया धन्यवाद
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उन्होंने यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए राष्ट्रपति का धन्यवाद किया। यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं और रहते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भारत सरकार लगातार संपर्क में है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि भारत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है। उन्होंने तनाव कम करने (डी-एस्केलेशन) पर जोर दिया और कहा कि सभी पक्षों को मिलकर शांति बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए।

और पढ़े  अहमदाबाद में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान: मलबे में दबे चार लोग, महिला की मौत, तीन घायल
  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…