Israel-Iran War- हमलों के बीच रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द, ईरान अपनी गलतियों का नतीजा भुगत रहा- हेगसेथ

Spread the love

श्चिम एशिया में तनाव के बीच आखिरकार अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर बड़ा हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए। जवाब में ईरान ने कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इसी बीच कई देशों की प्रतिक्रिया भी सामने आई। वहीं, भारत ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की। तुर्किये ने भी तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता की भूमिका निभाने की भी पेशकश की है।

 

ईरान हमलों के बीच मार्को रुबियो का इस्राइल दौरा रद्द

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस हफ्ते होने वाला अपना इस्राइल दौरा रद्द कर दिया है। यह जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग ने दी है। मार्को रुबियो को सोमवार और मंगलवार को इस्राइल की यात्रा पर जाना था। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक सचिव डायलन जॉनसन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि “वर्तमान परिस्थितियों के कारण विदेश मंत्री 2 मार्च को इस्राइल की यात्रा नहीं करेंगे।

आबू धाबी एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति की मौत

अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह जानकारी अबू धाबी एयरपोर्ट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। कंपनी के अनुसार, यह घटना जद्दाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई। मृतक एक एशियाई नागरिक था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़े  CJP के 'संसद चलो' मार्च में उपद्रव: 10 वरिष्ठ अफसर समेत 50+ सुरक्षाकर्मी घायल

ट्रंप बोले- मुझे अंदाजा है अब कौन करेगा ईरान का नेतृत्व

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चैनल एबीसी न्यूज से बातचीत में कहा कि अगर ईरान की मौजूदा सरकार गिरती है, तो उन्हें काफी साफ अंदाजा है कि ईरान का अगला नेतृत्व कौन होगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और इस्राइल के हवाई हमलों में ईरान की कई उच्च नेता मारे गए हैं और अमेरिका के पास स्पष्ट जानकारी है कि नए नेतृत्व के लिए किसे देख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन बहुत शक्तिशाली रहा और कई ईरानी नेता अब असक्षम हैं।

 

हमले में मारा गया खामेनेई- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने इसे ईरानी जनता और दुनिया भर के उन लोगों के लिए न्याय बताया, जिन्हें खामेनेई और उनके समर्थकों ने नुकसान पहुंचाया। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई हमारे खुफिया तंत्र और अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं पाए। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने इस कार्रवाई में इस्राइल के साथ मिलकर काम किया।


Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा दावा- पश्चिम एशिया संकट: खत्म हो रहे हैं अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर,अब पीछे हटेंगे ट्रंप?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल ईरान पर…


    Spread the love

    फ्रांस-स्पेन में आग का तांडव: 2.5 लाख+ लोगों ने घर छोड़े, सैकड़ों एकड़ जंगल खाक, राष्ट्रपति मैक्रों क्या बोले

    Spread the love

    Spread the loveफ्रांस ने जंगल की भीषण आग से निपटने के लिए शनिवार को भारी मात्रा में आग बुझाने वाला केमिकल (फ्लेम रिटार्डेंट) गिराने के लिए एक विशाल सैन्य कार्गो…


    Spread the love