अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को लेकर मेला प्रशासन ने आज अखाड़ों के साथ बैठक की। इस दौरान अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेले के दिव्य व भव्य बनाने के विषय पर चर्चा हुई। इस दौरान तय किया गया कि अमृत स्नान पर्वों पर भव्य पेशवाईयां निकाली जाएंगी।







