सीबीआई को मिली बड़ी कामयाबी-: दुबई से भारत लाया गया भगोड़ा अनिल कुमार रेड्डी- जानें क्या हैं उस पर आरोप

Spread the love

भारतीय जांच एजेंसियों को विदेशों में छिपे अपराधियों को पकड़ने में लगातार सफलता मिल रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इंटरपोल की मदद से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में छिपे वांछित भगोड़े अनिल कुमार रेड्डी को भारत लाने में सफलता मिली है। यह अपराधी आंध्र प्रदेश में कई गंभीर मामलों में आरोपी है। अनिल कुमार रेड्डी पर धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी जैसे कई गंभीर आरोप हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। वह कानून से बचने के लिए यूएई में जाकर छिप गया था।

 

कैसे हुई गिरफ्तारी?
आंध्र प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने 5 सितंबर 2022 को अनिल रेड्डी के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी करवाया था। सीबीआई की खास यूनिट ने विदेश मंत्रालय और अबू धाबी के अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। इसी रेड नोटिस के आधार पर यूएई के अधिकारियों ने अनिल रेड्डी को अपने देश में पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद यूएई ने उसे भारत को सौंपने का फैसला किया। गुरुवार को दुबई पुलिस की एक टीम उसे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लेकर आई। यहां सभी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम को सौंप दिया गया।

मलेशिया से भी भेजे गए थे तीन अपराधी
यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले महीने भी सीबीआई ने मलेशिया के साथ मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन किया था। तब इंटरपोल रेड नोटिस वाले तीन अपराधियों को भारत से मलेशिया भेजा गया था। इनके नाम श्रीधरन सुब्रमण्यम, प्रतीफकुमार सेल्वराज और नवींद्रन राज कुमारसन हैं।

मलेशियाई अधिकारियों के अनुसार, ये तीनों संगठित अपराध के गंभीर मामलों में शामिल थे। इन पर गैरकानूनी तरीके से पैसा और ताकत हासिल करने का आरोप था। ये तीनों यूनाइटेड किंगडम से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन रेड नोटिस होने के कारण इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें भारत में घुसने नहीं दिया।

और पढ़े  ट्रंप के टैरिफ का कनाडा ने दिया जवाब: 700 से ज्यादा उत्पादों पर लगाया 50 फीसदी तक शुल्क, 8 सितंबर से होगा लागू

इसके बाद मलेशिया ने भारत से इन अपराधियों को वापस भेजने का अनुरोध किया। 25 जनवरी को रॉयल मलेशिया पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची। सीबीआई और दूसरी भारतीय एजेंसियों के तालमेल से तीनों अपराधियों को सुरक्षित तरीके से मलेशियाई टीम को सौंप दिया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love