छोटा राजन अंडरवर्ल्‍ड डॉन की कोरोना से मौत

अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन की कोरोना से मौत हो गई है। वह नई दिल्‍ली स्थिति एम्‍स में भर्ती था। 26 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर छोटा राजन को एम्‍स में भर्ती कराया गया था। 2015 में उसे इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्‍ली की तिहाड़ जेल में बंद था। हालांकि, एम्स ने उसकी माैत की पुष्टि नहीं की है।
26 अप्रैल को तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सत्र न्‍यायालय को बताया था कि छोटा राजन को सुनवाई के लिए जज के समक्ष प्रस्‍तुत नहीं किया जा सकता है। कारण है कि उसे कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।

61 साल के गैंगस्‍टर के खिलाफ मुंबई में कम से कम 70 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये हत्‍या से लेकर फिरौती तक से जुड़े हैं। ये सभी मामले सीबीआई की स्‍पेशल कोर्ट को ट्रांसफर किए गए थे.

और पढ़े  संकट: दिल्ली की हवा 'बहुत खराब', आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज
  • Related Posts

    आतिशबाजी और खुशियों के बीच दीपावली का जश्न: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से मिले PM, दिवाली की शुभकामनाएं दीं

    पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात: परिवार को दीं दिवाली की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इस…

    दिवाली की आतिशबाजी में दिल्ली हुई धुआं-धुआं: कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार, सांस लेने में हो रही परेशानी

    दिल्ली एनसीआर में दिवाली के जश्न के बाद देर रात हवा का स्तर बेहद खराब हो गया। दिल्ली में दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद प्रदूषण ने गंभीर रूप ले लिया।…