दिल्ली : गैंगस्टर छोटा राजन की मौत की खबर निकली झूठी अधिकारियों ने बताया चल रहा है इलाज.

दिल्ली के तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन की मौत को लेकर शुक्रवार दिन में कई बड़े मीडिया संस्थानों में खबर चली। जब अधिकारियों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे मात्र अफवाह बताया है।
डीसीपी साउथ वेस्ट इंगित कुमार सिंह से जब अमर उजाला के पत्रकार ने बात की तो उन्होंने कहा कि छोटा राजन अब भी जिंदा है और उसका एम्स में इलाज चल रहा है। अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निखालजे उर्फ छोटा राजन की कोरोना से तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अप्रैल को एम्स में भर्ती कराया गया था।
इसके साथ ही एम्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख राजेश मल्होत्रा के अनुसार भी छोटा अभी जिंदा है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

और पढ़े  जंतर-मंतर प्रदर्शन: पुलिस अफसरों पर तीन महिला पत्रकारों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…