देहरादून- मारपीट प्रकरण: शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों ने किया कार्य बहिष्कार, शिक्षा निदेशालय में दिया धरना

बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमले के विरोध में शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी कार्य बहिष्कार पर रहे। जो भाजपा विधायक सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिले। उनका कहना है कि कार्य बहिष्कार आज दूसरे दिन भी जारी रहेगा।

 

शिक्षा विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के अलावा अन्य कोई काम नहीं किया। जो उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर के बाद शिक्षा निदेशालय में एकत्र हुए। जहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि यह उनके अस्मिता से जुड़ा मामला है। प्रकरण में जब तक विधि सम्मत कार्रवाई नहीं होती, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा, मोर्चा कर्मचारी अपनी मांगों के लिए सीएम और सीएस से मिला।

मोर्चा की उनसे वार्ता सकारात्मक रही, लेकिन इस पर जब तक निर्णय नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। आज दूसरे दिन शिक्षा निदेशालय में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। कार्य बहिष्कार कर धरना देने वालों में अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी, कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक गजेंद्र सिंह सौन, सीईओ रुद्रप्रयाग पदमेंद्र बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, कमलेश्वरी मेहता, नरेंद्र बिष्ट, सतीश घिल्डियाल, मुकेश बहुगुणा, रघुवीर बिष्ट, साबर सिंह रौथाण, सीताराम पोखरियाल,गीतिका जोशी, संजय भास्कर आदि मौजूद रहे।

प्रमुख मांगें
– आरोपी भाजपा विधायक रायपुर को गिरफ्तार किया जाए
– प्रदेश के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी हो
– जिन कर्मचारियों को मारपीट की धमकी मिली है उनको सुरक्षा दी जाए
– प्रदेश के सभी कार्यालयों में सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की जाए

और पढ़े  विकासनगर: रात के अंधेरे में घूम रहा था युवक, पुलिस ने खुखरी के साथ पकड़ा

मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति ने दिया समर्थन
बेसिक शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में आंदोलनरत शिक्षकों, कर्मचारियों को मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति ने अपना समर्थन दिया है। धरना स्थल पर पहुंचे समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने कहा, विधायक सहित सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…