परिवार के लोगों के साथ- साथ अन्य लोग भी किशोरी के साथ 6 साल से कर रहे थे दुष्कर्म, पिता-चाचा, व सपा और बसपा पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 28 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा ।

Spread the love

उत्तर प्रदेश –

ललितपुर जिले से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह वर्षों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी ने पिता, चाचा, ताऊ, सपा, बसपा के जिलाध्यक्ष के अलावा शहर के संभ्रांत लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने 25 नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
17 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साथ सबसे पहले दुष्कर्म तब हुआ जब वह कक्षा छह में पढ़ती थी। पिता ने ग्राम महेशपुरा के खेतों के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद यह सिलसिला शुरू हो गया। उसे होटलों में ले जाया गया। 

छह वर्षों से अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। इनमें परिवार के लोग भी शामिल हैं। इस दौरान उसे बेचने का भी प्रयास किया गया। थक हारकर तीन दिन से किशोरी ने मां और भाई को अपने साथ कमरे में बंद कर किसी तरह फोन से पुलिस से शिकायत की। 

सूचना पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने खुद किशोरी के घर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब वह मां और भाई के साथ बाहर आई। पुलिस ने इस मामले में  पिता, चाचा, ताऊ के अलावा जिले के सपा व बसपा के नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुल 28 लोगों पर मुकदमा लिखा गया है, जिनमें 25 नामजद हैं। इनमें नौ परिवार के लोग हैं।
17 वर्षीय किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कक्षा छह में पढ़ती थी तब उसके पापा उसे घुमाने के लिए ले गए थे। रास्ते में उसे गंदा वीडियो दिखाया। अगले दिन रात आठ बजे नए कपड़े दिलाए और मोटरसाइकिल सिखाने की कहकर ग्राम महेशपुरा के खेतों के पास ले जाकर दुष्कर्म किया।

और पढ़े  1228 नर्सिंग अफसरों के लिए खुशखबरी, CM योगी आज देंगे नियुक्ति पत्र, इन मेडिकल कॉलेजों में होगी तैनाती

उसे होटल ले जाया गया। वहां उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद यह क्रम शुरू हो गया। छह वर्षों तक अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। उसे बेचने का भी प्रयास किया गया।

पुलिस ने इस मामले में तिलक यादव, राजू यादव, महेंद्र यादव, अरविंद यादव, प्रबोध तिवारी, सोनू समैया, राजेश जैन जोझिया, महेंद्र दुबे, नीरज तिवारी, महेंद्र सिंघई, दीपक अहिरवार और कोमलकांत सिंघई समेत 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

मेरी छवि और परिवार को बर्बाद करने का प्रयास हो रहा
विरोधियों द्वारा राजनीतिक द्वेष भावना से एक फर्जी मामला बनाकर नाबालिग लड़की से झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें उसके चार भाइयों, सपा के नगर अध्यक्ष का नाम भी लिखा दिया गया है। इसके अलावा एक पार्षद और बीएसपी के जिलाध्यक्ष का नाम भी लिखाया है। लड़की ने अपने पिता, चाचा और ताऊ पर भी आरोप लगाए हैं। एफआईआर देखकर ही लग रहा है कि पूरा मामला झूठा है।


Spread the love
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर…


    Spread the love

    Cylinder Blast- गैस सिलिंडर फटने से ध्वस्त हुआ मकान, मलबे में दबने से भाई-बहन की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveवाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा निजी बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह मकान में गैस सिलिंडर ब्लास्ट से भाई और बहन की मौत हो गई।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *