Accident: ओवरलोडिंग और निर्माणाधीन सड़क बनी हादसे की वजह, जांच में लापरवाही का हुआ खुलासा

Spread the love

मोतिहारी से सटे पड़ोसी देश नेपाल में सोमवार तड़के करीब 1:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पर्यटकीय शहर पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही एक यात्री बस धादिंग जिले के चरौदी चौक के समीप चिनाधारा इलाके में त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 18 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना भारतीय सीमा से लगभग 150 किलोमीटर दूर हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस घुमावदार और जर्जर सड़क पर अनियंत्रित होकर सीधे त्रिशूली नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सड़क की मरम्मत का कार्य जारी था और रास्ता काफी खराब स्थिति में था। धादिंग जिला यातायात कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा के अनुसार, बस में मानक से अधिक सवारियां भी हो सकती हैं। इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है।

हादसा देर रात होने के कारण राहत और बचाव कार्य में देरी हुई। मौके पर नेपाल सेना, पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं। नेपाल सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

पोखरा बस डिपो से जारी यात्रियों की सूची के अनुसार बस में कुल 28 यात्रियों के नाम दर्ज थे, जिनमें एक चीनी नागरिक और 27 नेपाली यात्री शामिल हैं। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बस में सूची से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

और पढ़े  बंगाल में TMC नेता पर हमला: FIR में धोखाधड़ी, जबरन वसूली और धमकी जैसे आरोप, अदालत ने 14 दिन की हिरासत में भेजा

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love