Accident: अस्पताल जा रही छात्रा को  स्कॉर्पियो सवार ने 100 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

Spread the love

 

 

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रामा हॉस्पिटल के पास स्कॉर्पियो सवार चालक ने जीएनएम की छात्रा अंशु (21) को टक्कर मार दी।

100 मीटर तक घसीटता ले गया चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद भी चालक ने वाहन नहीं रोका और छात्रा को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

 

अस्पताल जा रही थी छात्रा
जानकारी के अनुसार अंशु, निवासी काठा, शुक्रवार दोपहर अपने घर से रामा हॉस्पिटल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  गौतम हत्याकांड का खुलासा- तीन दोस्त, एक लड़की और खून: मोबाइल पर 14 बार बातचीत, फिर चाकू से लड़के को गोद दिया
  • Related Posts

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन खर्च को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि…


    Spread the love