भाइयों की मौत- 0वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को मारी रोडवेज ने टक्कर, ममेरे भाइयों की मौत, तीसरा घायल

Spread the love

यूपी के बहराइच में शुक्रवार की सुबह 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि, तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसा रामगांव थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा मार्ग स्थित झिंगहा घाट के पास हुआ। क्षेत्र के ही राजापुर माफी गांव निवासी आशाराम का बेटा मस्तराम (17) अपने मामा के लड़के रोहित व जयहिंद के साथ सुबह 7 बजे परीक्षा देने जाने के लिए निकला था। उसका सेंटर नगर के सिटी मांटेसरी स्कूल में था।

झिंगहा घाट के पास हनुमान मंदिर के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मस्तराम और रोहित की मौत की पुष्टि की। वहीं जयहिंद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मस्तराम के  पिता आशाराम ने बताया कि बस की टक्कर से उनके बेटे और उनके साले के बेटे की मौत हो गई है।

थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love

    प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…


    Spread the love