विक्रम हत्याकांड- झारखंड से आए थे शूटर, फ्लाइट से पहुंचे थे दिल्ली, 13 दिन पहले की थी रेकी

सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की हत्या में मिले सीसीटीवी फुटेज में जो बदमाश दिखाई दे रहे हैं, उनके झारखंड के होने के संकेत मिले हैं। उत्तराखंड पुलिस बेशक इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रही है लेकिन झारखंड पुलिस के सूत्रों के अनुसार, बागबेड़ा के शातिर अपराधी आकाश प्रसाद ने साथी आशुतोष और विशाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

 

सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने के बाद झारखंड पुलिस भी इनकी तलाश में जुटी है। पुलिस को बागबेड़ा के बजरंगटेकरी रोड निवासी आकाश प्रसाद, जुगसलाई गौरीशंकर रोड निवासी आशुतोष कुमार सिंह के पहचानपत्र (आधार कार्ड) भी मिल चुके हैं। इधर, विक्रम शर्मा की हत्या के बाद पुलिस की ओर से देहरादून और हरिद्वार सहित अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, हत्यारोपी आकाश प्रसाद व उसके साथी पहले हरिद्वार पहुंचे थे। वहां से बृहस्पतिवार की रात देहरादून आए और अगले दिन सुबह बाइक से ही वे सिल्वर सिटी मॉल पहुंचे थे।

यहां दो शूटर उतरकर पैदल मॉल के अंदर दाखिल हुए। एक साथी मॉल से कुछ दूरी पर बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। करीब 10:15 बजे दोनों शूटर मॉल के अंदर सीढि़यों पर विक्रम शर्मा को गोली मारने के बाद पैदल ही भागे और कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। देहरादून पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडेय से संपर्क कर सहयोग मांगा। इसके बाद पुलिस ने तीनों के घरों में छापा मारा। बताया जा रहा है कि अब तक तीनों का पता नहीं चल सका है।


 

और पढ़े  उत्तराखंड विस सत्र: पेश होगा 5 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट, अंतिम चरण में तैयारी, विभागों ने भेजे प्रस्ताव

तीनों पर पहले भी कई हत्याकांड के आरोप
विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या करने के आरोपी बताए जा रहे बागबेड़ा और जुगसलाई के विशाल सिंह, आकाश प्रसाद और आशुतोष सिंह पर पहले ही कई प्राथमिकी दर्ज हैं। विशाल सिंह पर दुमका में मानगो के गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या का आरोप है। अमरनाथ सिंह की हत्या के मामले में विशाल जेल भी गया था, फिलहाल वह जमानत पर है। आकाश प्रसाद पर भी परसुडीह में एक शराब कारोबारी की हत्या का आरोप है। आशुतोष कुमार पर रेलवे ठेकेदार नीरज दुबे पर फायरिंग का भी आरोप है। तीनों मानगो के गैंगस्टर गणेश सिंह के गिरोह से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

दून में वारदात के लिए झारखंड से भेजा पैसा
गोलीकांड को अंजाम देने के लिए शूटरों को झारखंड से पैसा भेजने के संकेत मिले हैं। इस हत्याकांड के तार सीधे तौर पर झारखंड से जुड़ रहे हैं। विक्रम खुद झारखंड का बड़ा गैंगस्टर था। इसकी हत्या की साजिश रचने वालों के भी झारखंड से संपर्क होने के संकेत हैं।

13 दिन पहले दून में की गई थी रेकी
विक्रम शर्मा की अनुपस्थिति में करीब 13 दिन पहले दून में उसकी रेकी की गई थी। बताया जा रहा है कि विक्रम एक फरवरी को सत्संग में शामिल होने जमशेदपुर गया था। उसकी अनुपस्थिति में देहरादून में बदमाशों ने उसके आने-जाने के स्थान, समय घर का पता और जिम आदि के बारे में जानकारी जुटाई थी।

झारखंड से फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे शूटर
पुलिस सूत्रों के अनुसार शूटर दिल्ली तक फ्लाइट से पहुंचे थे। वहां से हरिद्वार आए और होटल लिया। बाइक-स्कूटी किराये पर ली। हत्याकांड से एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को शूटर देहरादून पहुंचकर एक होटल में रुक गए थे। इसके बाद शुक्रवार को सुबह वारदात को अंजाम दिया।

और पढ़े  रेखा आर्या- उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने की मंत्री से मुलाकात, दिए जांच के आदेश
  • Related Posts

    कर्णप्रयाग: खच्चर संचालकों के बीच मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत

    चमोली जिले के कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के सेमी गांव में घोड़े-खच्चर का संचालन करने वाले दो लोगों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।…

    रेखा आर्या- उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने की मंत्री से मुलाकात, दिए जांच के आदेश

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े कथित पारिवारिक विवाद, मानसिक प्रताड़ना और वायरल वीडियो प्रकरण का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले की गंभीरता को देखते…