बिजली संकट : एक्शन में गृह मंत्री शाह बुलाई बैठक, बिजली और कोयला मंत्री पहुंचे बैठक में ।

Spread the love

भारत में कोयले की कमी और इसके चलते बिजली संकट गहराने की आशंकाओं के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन में आ गए हैं। सोमवार को उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी और दोनों मंत्रालयों के अधिकारी गृह मंत्रालय पहुंच गए हैं। बैठक में एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) के अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं।
देश में कई राज्यों ने कोयले की भारी कमी के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बाधित होने की चेतावनी दी है। लेकिन, कोयला मंत्रालय का कहना है कि बिजली उत्पादन संयंत्रों की मांग को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त सूखा ईंधन उपलब्ध है। मंत्रालय ने बिजली आपूर्ति में व्यवधान को लेकरकिसी भी डर को पूरी तरह गलत बताकर खारिज किया है। हालांकि, रविवार को कोयले की कमी से देश के 13 थर्मल पावर प्लांट बंद हो गए थे।


Spread the love
और पढ़े  विधानसभा चुनाव-: केरल, असम और पुदुचेरी में मतदान शुरू,PM मोदी की युवाओं-महिलाओं से खास अपील
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *