पूर्णिया : लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई ।

पेंशनर समाज कसबा के प्रांगन में सम्पूर्ण क्रांति मंच कसबा के तत्वावधान में रविवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जेपी के अनुयायियों, जेपी सेनानियों ने हिस्सा लिया। लोगों ने समाज में फैली कुरीतियों तथा भ्रष्टाचार को मिटाने का संकल्प लेते हुए कहा कि देश से भ्रष्टाचार का खत्म करना ही जेपी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पेंशनर समाज के कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र विद्यार्थी ने बताया कि जेपी देश के राजनीति के पुरोधा एवं समाजवाद के प्रथम पंक्ति के नेता थे। जिसके बदौलत आज भी जेपी देश वासियों के लिए मार्ग दर्शक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान जेपी ने अंग्रेजी हुकूमत को पानी पिला दिया था। जेपी ने देश के विकास के लिए नारी सशक्तीकरण तथा युवा शक्ति पर बल दिया था। 1974 में उन्होंने सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान किया। जिसका प्रभाव पूरे देश और राजनीति पर पड़ा। इन्हीं सब उपलब्धियों के लेकर भारत सरकार द्वारा 21 अगस्त 1965 को उन्हें जनसेवा के लिए मैगसेसे पुरस्कार तथा मरणोपरांत 1998 में भारत रत्न से नवाजा गया। वहीं इस मामले में शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लोक प्रकाश नारायण ने अपने देश में क्रांतिकारी आंदोलन कर सच्चाई को उजागर करने का काम किया इसलिए उनके बताए गए उपदेशों पर लोगों को चलना चाहिए वही इस आयोजन में पेंशनर समाज के भोला प्रसाद साह अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष जगदीश शर्मा जेपी सेनानी चंद्रशेखर आर्य किशोर मंडल रामप्रसाद साह पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण मांझी निर्मल कुमार साह इत्यादि लोग उपस्थित थे

और पढ़े  भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!: 9/11 से पहले सीआईए ने दी थी खतरे की चेतावनी, खुफिया रिपोर्ट से बड़ा खुलासा
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…