पूर्वी दिल्ली में बनेंगे 5 नए फुटओवर ब्रिज, पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत, CM ने दी करोड़ों की सौगात

Spread the love

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित रामलीला मैदान में लगभग 1075 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, विधायक अरविंदर सिंह लवली, अभय वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, संजय गोयल, अनिल गोयल, रविंद्र नेगी व रविकांत भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संतुलित विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा आवश्यक है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद यदि किसी क्षेत्र की सड़कों, नालियों और बुनियादी सुविधाओं की हालत नहीं सुधरती, तो यह प्रशासनिक विफलता का संकेत है।

 

उन्होंने कहा कि अब राजनीति नहीं, नतीजों का वक्त है। दिल्ली का कोई भी इलाका विकास से वंचित नहीं रहेगा। परियोजनाओं के तहत लोक निर्माण विभाग लगभग 782 करोड़ रुपये की लागत से पूर्वी दिल्ली की 236 सड़कों का सुदृढ़ीकरण करेगा। इससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

साथ ही करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से पांच फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल यात्रियों को राहत मिलेगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत लगभग 272 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इनमें 10 नालों का पुनर्निर्माण, तीन नालों का सुधार, 24 बाउंड्रीवॉल का निर्माण और 18 सड़कों और पुलों का निर्माण शामिल है। इन कार्यों से जल निकासी प्रणाली मजबूत होगी और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।

और पढ़े  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- क्या आज गोल्ड बरसेंगे? फाइनल में उतरेंगे 10 मुक्केबाज, 17 मेडल इवेंट का पूरा शेड्यूल

Spread the love
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love