अयोध्या : पीडब्ल्यूडी विभाग के खेल भी अजब-गजब हैं, लीपापोती कर बनती है सड़क ।

पीडब्ल्यूडी विभाग के खेल भी अजब-गजब हैं। एक तरफ सड़क बनती हैं तो दूसरी तरफ उखाड़ती भी हैं। बीकापुर तहसील क्षेत्र के बसंतपुर धाधे बाबा मार्ग पर बनी सड़क एक बरसात भी नहीं झेल पाई तो दूसरी तरफ बीकापुर रेवतीगंज मार्ग पर तिवारी से वहिउद्दीनपुर सम्पर्क मार्ग निर्माण होने के कुछ दिन बाद ही गड्ढे में तब्दील हो गई । सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे विभाग की लापरवाही का पोल खोल रहे हैं। लाखों की लागत से बनी यह सड़क बरसात खत्म होते ही गड्ढों में तब्दील हो गई। भ्रष्टाचार का आलम यह की अब ग्रामीण चिल्ला चिल्ला कर सड़क को दुरुस्त करने की मांग तो कर रहे हैं मगर उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के जिम्मेदार अफसर खराब सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार हैं।

और पढ़े  23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी
  • Related Posts

    वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान

    देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से…

    केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में

    किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण की जांच में एसटीएफ ने इस्लामिक मेडिकोज समूह से जुड़े एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया…