कश्मीर में आतंकी हैवानियत के बाद आज बीकापुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल समेत अनेक हिंदूवादी संगठनों ने किया पुतला दहन..

कश्मीर में आतंकी हैवानियत के बाद आज बीकापुर में भी लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल समेत अनेक हिंदूवादी संगठनों ने तहसील मुख्यालय पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक कर अपना जोरदार विरोध दर्ज कराया।उप जिलाधिकारी बीकापुर को सौपे गए ज्ञापन में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानू प्रताप उपाध्याय ने आरोप लगाया कि जिस तरह से कायराना तरीका निर्दोष हिंदुओं की हत्या की जा रही है उसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि सेना को खुली छूट देकर मां भारती के सपूतों की शहादत का बदला अभिलंब लिया जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष उदयभान उपध्याय,संयोजक बीकापुर बजरंग दल राघवेंद्र शर्मा ,प्रखण्ड अध्यक्ष बिहिप संतोष तिवारी , जितेंद्र सिंह , संत्री निषाद , राम जियावन , दयानंद दुबे , रामसहाय , अशोक गुप्ता , अरुण निषाद समेत विहिप व बजरंग दल के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।

और पढ़े  UP: प्रदेश में सरकारी नौकरी सत्यापन के बदले गए नियम, इन आरोपों में लिप्त पाए जाने पर चली जाएगी जॉब
  • Related Posts

    वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान

    देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से…

    केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में

    किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण की जांच में एसटीएफ ने इस्लामिक मेडिकोज समूह से जुड़े एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया…