भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह पहुंचे रामनगरी ।

Spread the love

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह अयोध्या पहुंचे,जहां पार्टी के जिला प्रभारी मनोज चौधरी उर्फ मोनू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शहर के शंकरगढ़ बाजार स्थित सहनवा चौराहे के पास एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम काशीराम परिनिर्वाण दिवस व संकल्प यात्रा के आज समापन के दौरान मंच से विनय रतन सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित भी किया।कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह से जब मीडिया ने भगवान रामलाल के दर्शन करने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह धार्मिक आस्था पर विश्वास नहीं रखते।आडम्बरी व्यवस्था पर विश्वास नही है।बाबा साहब अम्बेडकर के अनुयायी है।और तर्क पर आधरित हूं।सिर्फ अपने लोगो से मिलने के लिए अयोध्या आया हूं।मिलने के बाद यहाँ से चला जाऊँगा वापस। हम वहां जाना पसंद करेंगे जहां गरीब लोग रहते है। जिससे वह राजनैतिक रुप से मजबूत हो।वही कहा कि न्याय की आवाज उठाने को दबाने के लिए सरकार के पास एक ही विकल्प है। रोको और ठोक दो। सरकार गुण्डों के बल पर चल रही है। गुण्डे मंत्री तक बन गये है। यहां लोकतंत्र है ही कहां। यहां राजतंत्र चल रहा है। अब भाजपा के पास इस बार 2022 मे कोई मुद्दा नहीं रह गया है। जनता को रोटी चाहिए, रोजगार चाहिए। भीम आर्मी किसान आन्दोलन का समर्थन करती है। अगर कोई पत्रकार भी सरकार के खिलाफ गलत निकाले तो उसे भी नोटिस मिल जाती है।इस पार्टी के मनोज चौधरी उर्फ मोनू जिला प्रभारी,मुखतर खान महानगर अध्यक्ष,संदीप चौधरी उपाध्यक्ष, राजेश पासवान जिला अध्यक्ष बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- चढ़ावा चोरी के बाद बदली राम मंदिर की पूरी व्यवस्था, अब यह समिति लेगी सभी बड़े फैसले
  • Related Posts

    लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 15 मौतों वाली बिल्डिंग ढहाने की कार्रवाई शुरू

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के 32 दिन बाद शनिवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू…


    Spread the love

    कांवड़ यात्रा पर बोले CM योगी- यात्रा पर न लापरवाही बर्दाश्त और न ही साजिश, झूठी सूचना देने वाले जाएंगे जेल

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और अन्य पर्वों के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *