प्रदेश के बिजली कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल आज, हर जिले में होंगे धरना-प्रदर्शन

निजीकरण एवं ऊर्जा (संशोधन) बिल के विरोध में बृहस्पतिवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में प्रदेश के सभी बिजली कर्मी हिस्सा लेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी को सभी जिलों और परियोजनाओं पर बिजली कर्मी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। लखनऊ में दोपहर 12 बजे शक्ति भवन मुख्यालय पहुंच कर निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लेने, संविदा कर्मियों की छंटनी बंद करने के नारे के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

 

मानव संपदा पोर्टल के जरिये ही मिलेगी कर्मियों को छुट्टी -मुख्य सचिव
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने मानव संपदा पोर्टल पर सभी कार्मिकों का पंजीकरण अनिवार्य करने का आदेश दिया है। जारी शासनादेश में उन्होंने कहा है कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीन कार्मिकों का पंजीकरण और अवकाश की स्वीकृति पोर्टल के माध्यम से ही करना सुनिश्चित करें।

 

होली से पहले मानदेय भुगतान के निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत सभी कर्मचारियों का मानदेय होली से पहले देने के निर्देश दिए गए हैं। मिशन निदेशक डा. पिंकी जोएल ने सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को को भेजे पत्र में कहा है कि सभी कर्मियों का मानदेय 20 फरवरी की उपस्थिति के आधार पर तय किया जाए। 25 फरवरी तक पोर्टल अपडेट कर दिया जाए ताकि होली से पहले मानदेय भुगतान हो सके।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…