राजपाल यादव को मिल सकती है जमानत, फिल्म इंडस्ट्री के सितारे आए समर्थन में

 

 

 

 बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को जल्द ही जमानत मिलने की संभावना जताई जा रही है। 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में सरेंडर करने के बाद वह इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं।
सूत्रों के अनुसार, सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन जैसे नामी कलाकारों ने राजपाल यादव को वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है। इन सितारों के समर्थन से अभिनेता को कानूनी प्रक्रिया में राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
राजपाल यादव के मैनेजर द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कल निर्धारित है। माना जा रहा है कि सुनवाई के बाद उन्हें जेल से रिहाई मिल सकती है।
फिल्म जगत में अपनी कॉमिक भूमिकाओं के लिए मशहूर राजपाल यादव की स्थिति पर इंडस्ट्री की नजर बनी हुई है और उनके प्रशंसक भी उनके जल्द बाहर आने की उम्मीद कर रहे हैं।

और पढ़े  राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ीं-: अभिनेत्री के खिलाफ वारंट, 16 साल पुराने इस केस में कोर्ट में पेश करने का आदेश
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…

    वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल

    मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रयागराज की ओर…