मुंबई में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर, कई घायल

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मेट्रो का पिलर गिरने से भयानक हादसा हो गया। घटना मुलुंड की है। जहां अचानक भरभराकर मेट्रो का पिलर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मुलुंड पश्चिम में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का हिस्सा नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा पर गिरा, जिससे कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

 

निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर गिरा, तीन से चार लोग घायल
घटना के बारे में बीएमसी ने बताया कि आज (शनिवार) दोपहर 12.20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी, LBS रोड, मुलुंड (पश्चिम) के पास मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिर गया। निर्माण के दौरान सीमेंट मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर एक रिक्शा पर गिर गया।

हादसे के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ऑटो रिक्शा में 3-4 लोगों के घायल होने की आशंका है।

ऑटो रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन मेट्रो रेल मार्ग के एक खंभे का हिस्सा गिरने से तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है। उन्होंन आगे कहा कि पिलर के सीमेंट का स्लैब टूटकर नीचे खड़े एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे ऑटो रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है। वहीं इस एक कार भी इसके चपेट में आ गई।

वहीं हादसे के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया। साथ ही पिलर का मलबा हटाने का काम भी शुरू किया जा चुका है।

और पढ़े  चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च, राज्य में SIR रद्द करने की मांग,बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव
  • Related Posts

    चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च, राज्य में SIR रद्द करने की मांग,बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। मुंबई में रविवार को गर्जना मार्च के मौके पर…

    मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, बप्पा के विसर्जन में उमड़ी हस्तियां, पालघर में कंटेंट क्रिएटर डूबा

    मुंबई में “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों और ढोल-ताशा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने गणेश उत्सव के अंतिम, 12वें दिन भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन जुलूस समुद्र तटों…